बेटा अपने पापा से कहता है पापा ! पापा ! मुझे बहन चाहिए।
पापा बेटा उसके लिए तो नौ महीने लगेंगे।
बेटा नहीं, इतनी देर नहीं चलेगी। ऐसा करिए चार आदमी और काम पर लगा
दो…….!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
समुन्दर तट पर घूमने के बाद एक बच्चा अपने मां-बाप के पास पहुंचा तो पिता ने
कहा- इतनी देर से तुम कहां थे ? तुम्हें भूख लगी होगी, चलो किसी होटल में खान
खाते हैं।
बच्चे ने कहा – मुझे तो बिल्कुल भूख नहीं है, मैं चार पैकेट बिस्कुट और पांच कप
आइसक्रीम खा चुका हूं।
पिता ने पूछा – वो कैसे ? तुम्हारे पास पैसे कहां से आये?
बच्चे ने कहा – पैसों की जरूरत नहीं पड़ी, मैं तो बस यूं ही इधर-उधर रोता हुआ
भटकता फिरा, जैेसे अपने मां-बाप से बिछड गया हूं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पंडिताइन ने अपनी नववधु से कहा कि जरा खटिया ठीक कर दो। पण्डितजी जीमने जा
रहे है आकर तुरंन्त लेटेंगे। बहु दहाडें मार-मार कर रोने लगी। सास से पूछा कि क्यों रो
रही है।
बहु ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे कैसे भुक्खड घर में दे दिया जिन्हें यजमान के यहां
जीमना भी नहीं आता। हमारे यहां पिताजी जब जीमने जाते हैं तो खटिया साथ जाती है
और जीमने के बाद चार आदमी खटिया पर ही घर लाते हैं। खुद चल कर घर आ गये
तो फिर जीमना क्या हुआ!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News