स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस लिमिटेड का 10 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक ऑफ़र अवधि खोलने का प्रस्ताव

मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की प्रमुख फ्लेक्सी ऑफिस स्पेस प्रदाता कंपनी स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस लिमिटेड 10 जुलाई 2025, गुरुवार से अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) की बोली/ऑफर अवधि खोलने जा रही है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी बाजार में अपनी इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी, जिसमें ₹4,450 मिलियन तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू (Fresh Issue) शामिल होगा, साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3,379,740 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी किया गया है।

कंपनी ने इस IPO के तहत अपने पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹37 की छूट देने की घोषणा की है, जो कंपनी की कर्मचारी हितैषी नीतियों का संकेत देता है।

स्मार्टवर्क्स द्वारा प्रस्तावित आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग विभिन्न रणनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस राशि से ₹1,140 मिलियन तक के बकाया कर्ज का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नए सेंटरों में फिट-आउट कार्य के लिए ₹2,258.40 मिलियन तक की पूंजीगत व्यय राशि नियोजित की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

स्मार्टवर्क्स का यह कदम न केवल कंपनी के वित्तीय आधार को सशक्त बनाएगा बल्कि देशभर में इसके विस्तार की रणनीति को भी मजबूती देगा। तेजी से बढ़ते फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस सेक्टर में यह आईपीओ निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर साबित हो सकता है।