बदलते मौसम में शरीर अक्सर कमजोर महसूस करने लगता है, खासकर हड्डियों में दर्द, जोड़ों में जकड़न और थकावट जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में एक बेहद सामान्य लेकिन शक्तिशाली घरेलू चीज है जो आपके शरीर को फिर से ऊर्जा से भर सकती है — तिल (Sesame Seeds)।
तिल, जो दिखने में छोटा और साधारण लगता है, पोषक तत्वों का ऐसा भंडार है जो हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना सकता है। खासकर सर्दी के मौसम में तिल का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने और हड्डियों को मज़बूत करने के लिए बेहद जरूरी है।
तिल में क्या है खास?
तिल में पाया जाता है:
कैल्शियम – हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी तत्व
मैग्नीशियम – हड्डियों के ऊतकों को मजबूत बनाता है
जिंक और फॉस्फोरस – हड्डी निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं
कॉपपर – सूजन को कम करता है और जोड़ों को लचीलापन देता है
कैसे करें तिल का सेवन?
तिल गुड़ लड्डू:
सर्दियों में तिल और गुड़ के लड्डू सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद नाश्ता हैं।
तिल भूनकर खाएं:
रोज सुबह 1 चम्मच भुना तिल चबाकर खाएं, उसके बाद गुनगुना पानी पी लें।
तिल का तेल:
तिल के तेल से मालिश करने से भी हड्डियों और जोड़ों में राहत मिलती है।
तिल चूर्ण या पाउडर:
तिल को पीसकर दूध में मिलाकर पीना लाभकारी होता है।
कब करें सेवन?
सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ
सर्दियों में रोज़ाना सेवन करें
व्यायाम के बाद लेने से हड्डियों को पोषण और आराम मिलता है
यह भी पढ़ें:
‘Coolie’ में अब कमल हासन भी! 43 फ्लॉप के बाद बड़ी फिल्म से करेंगे वापसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News