गंगटोक (एजेंसी/वार्ता): सिक्किम राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दल बहादुर चौहान ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी का शुक्रिया अदा किया है। चौहान ने कहा,“मेरी पार्टी आलाकमान, मेरी राज्य इकाई के कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों के पूरे कार्यकाल के दौरान उनके मार्गदर्शन, सलाह और सहयोग के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
चूंकि चौहान ने अपने इस्तीफे के लिए आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है, इसलिए इसे व्यक्तिगत निर्णय के रूप में समझा जा रहा है। श्री चौहान ने 13 साल तक सेवा देने के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने अभी तक राज्य के लिए किसी अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा परेशान- सचिन पायलट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News