मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मिशन मजनू का टीजर रिलीज कर दिया गया है।आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते हैं।
यह फिल्म पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1970 के दशक में सेट की गई है। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की पहली झलक में सिद्धार्थ को एक रॉ एजेंट के किरदार में दिखाया गया है। टीजर में एक्टर कहते हैं, ‘मैं भारत की रक्षा के लिए कुछ भी करूंगा।’ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने टीज़र को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, इस मजनू के काम करने का तरीका अलग है, पेश है मिशन मजनू का ऑफीशियल टीज़र केवल नेटफ्लिक्स पर, 20 जनवरी, 2023। गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित फिल्म मिशन मजनू को, परवेज़ शेख, असीम अरोरा, और सुमित बठेजा ने लिखा है। यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अर्जुन कपूर फिल्म कुत्ते का फर्स्ट लुक रिलीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News