सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ऑफिशियली हसबैंड-वाइफ बन चुके हैं. बी टाउन के इस मोस्ट पॉपुलर कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में एक इंटीमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग की थी. बीती रात अपनी शादी के बाद पहली बार न्यूली वेड कपल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पब्लिक अपीयरेंस भी दी.
फिलहाल इस स्टार कपल को जमकर शादी की बधाइयां भी मिल रही हैं. बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बेस्ट विशेज भेजी हैं. दिलचस्प बात ये है कि सिद्धार्थ की एक्स-गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी जोड़े को शादी की मुबारकबाद दी.
बता दें कि आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए उन्हें शादी की मुबारकबाद दी थी. ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजीस के साथ ‘आप दोनों को बधाई ‘ लिखा था.
वहीं हसबैंड सिद्धार्थ की एक्स आलिया की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कियारा ने 2 हार्ट इमोजी के साथ ‘थैंक यू’ लिखा. बता दें कि सिद्धार्थ ने भी आलिया की पोस्ट पर रिएक्शन दिया और हार्ट इमोजी के साथ ‘थैंक्स आलिया’ लिखा.
बता दें कि सिद्धार्थ और आलिया ने फिल्म मेकर करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. ऐसी खबरें थीं कि दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि ना तो सिद्धार्थ और ना ही आलिया ने कभी अपने लव रिलेशनशिप को कंफर्म किया और ना ही इसे लेकर कोई बात की.
‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ को ‘शेरशाह’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि वे अपनी शादी से पहले अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर सामने नहीं आए थे. लेकिन उनकी डिनर डेट, सोशल मीडिया पीडीए और आउटिंग ने उनके सीक्रेट लव रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया था.
यह भी पढे –
क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन करना चाहते हैं कम, फॉलो करें ये डाइट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News