भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने कमर्शियल बैंक कतर मास्टर्स के पहले दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलकर निराशाजनक शुरूआत की जिससे वह संयुक्त रूप से 90वें स्थान पर बने हुए हैं।
शुभंकर ने 10वें होल में बर्डी से शुरूआत की लेकिन फिर लगातार तीन बोगी और एक डबल बोगी कर बैठे। फिर वह दो बर्डी के बावजूद इससे नहीं उबर सके।
अन्य भारतीयों में ओम प्रकाश चौहान का डीपी वर्ल्ड टूर के पहले सत्र में जूझना जारी रहा और उन्होंने पहले दौर में तीन बोगी, एक डबल बोगी और एक ट्रिपल बोगी से आठ ओवर 80 का कार्ड बनाया। वह एक भी बर्डी नहीं लगा सके।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News