गुम है किसी के प्यार में शो इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आ चुका है. कहानी में नया ट्विस्ट ये है कि सई का मेडिकल लाइसेंस रद्द होने वाला है-वजह है पाखी. पाखी की जान बचाने के लिए सई ने डिसीजन लिया था कि उसका गर्भाशय निकालना होगा. पाखी को इस बारे में जब पता चला कि वह दोबारा मां नहीं बन सकती, ऐसे में वह आग बबूला हो गई.
ये मुद्दा जल्द ही अस्पताल के पास जाएगा. सई को कोर्ट का नोटिस आएगा, जिसके बाद उसके सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा. सई इस दौरान सीनियर डॉक्टर के आगे गिड़गिड़ाती दिखेगी. जब सई को पता चलेगा कि इस केस की कमान डॉ सत्या के हाथ में है तो वह सत्या के आगे अपनी सफाई पेश करेगी.
इस दौरान सत्या और विराट के बीच भिड़ंत हो जाएगी. दरअसल, जब सई सत्या के आगे अपना पक्ष रखेगी, तो सत्या सई को कहेगा कि क्या आप नहीं जानतीं कि आप रिलेशन्स में ऑपरेशन नहीं कर सकतीं. इस पर डॉक्टर सई चुप हो जाएगी. तभी विराट वहां आएगा और कहेगा कि इसमें सई की कोई गलती नहीं है. सत्या विराट को बीच में टांग अड़ाते देख गुस्से में आ जाएगा. गुस्से में वह कहेगा कि आप कौन हैं केस में बोलने वाले आपकी वजह से सई का केस और खराब हो गया है.
यह भी पढे –
ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर में दिखने लगते हैं यह बदलाव,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News