डी एल जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता दीपक भोजपुरिया की फिल्म ‘तुम जो मिल गए हो’ की शूटिंग अगले माह से प्रयागराज में की जाएगी।
फिल्म तुम जो मिल गए हो में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित की जोड़ी नज़र आएगी।निर्माता दीपक भोजपुरिया ने बताया की डी एल जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘तुम जो मिल गए हो’ की शूटिंग 28 फ़रवरी से जिला प्रयागराज के फूलपुर में की जाएगी। फिल्म के प्री प्रोडक्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।फिल्म बहुत बड़े पैमाने पर बन रही है। मुझे निर्देशक अजय कुमार पर पूरा विश्वास है की एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्म बना कर आप लोगो के समक्ष लेकर आएंगे। प्रिंस सिंह राजपूत एक अच्छे कलाकार के साथ साथ एक अच्छे इंसान है जो मुझे समय समय पर गाइड करते रहते है।
फिल्म तुम जो मिल गए हो के लेखक अनिल विश्वकर्मा ,निर्देशक अजय कुमार ,संगीत श्याम गुप्ता ,गीतकार शेखर मधु ,गायक आलोक कुमार ,प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत ,पायस पंडित ,माही खान, संजय वर्मा बालेश्वर सिंह ,इन्द्रसेन यादव हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News