फिल्म आंखे के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। वहीं, इस फिल्म के निर्माता प्रह्लाद दास गुप्ता और संजय गुप्ता हैं। उन्होंने बताया कि ‘आंखें’ कमाल की फिल्म बनकर तैयार है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन हम मुंबई में करेंगे और जल्द ही फिल्म को रिलीज भी करेंगे। पटकथा से लेकर गाने तकनीक से लेकर प्रेजेंटेशन तक अभूतपूर्व होने वाला है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है।
इससे हमें उम्मीद है की फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। हम दर्शकों से अपील करेंगे कि जब भी यह फिल्म रिलीज हो उसे सिनेमाघर में जाएं और फिल्म को देखकर मनोरंजन करें। इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू के बड़े भाई का किरदार आशीष सिंह बंटी ने निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन दर्शकों को पसंद आएगी।
संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म आंखें में प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह और आस्था सिंह के साथ आशीष सिंह बंटी, रचना यादव, सुशील सिंह, संजय पांडे, श्रद्धा नवल, लोटा तिवारी, बबलू खान, नीलम पांडे, अंशु तिवारी, मिथिलेश, किशोर गुप्ता और अंकुश कहार भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर की लिखी हुई है। इसका संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। फिल्म में एक्शन मल्लेश का देखने को मिलेगा।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News