टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक एक्टर शोएब इब्राहिम जल्द ही पिता बनने वाले हैं. हाल में शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नी दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इस साल कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे.
पिता बनने से पहले शोएब पुरानी यादों में खो गए हैं. ‘सुसराल सिमर का’ एक्टर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं.
टीवी शो ‘अजूनी’ में लीड रोल निभा रहे शोएब ने चाइल्डहुड फोटोज में कैमरे के सामने अलग-अलग पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं. शोएब ने फोटोज शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया और फैंस से पूछा, “पहचान कौन?”
फैंस को पसंद आया शोएब का बचपन
बचपन की तस्वीरों में शोएब रेड टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं, गोल-मटोल से दिखने वाले शोएब पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक्टर की फीमेल फैंस उन्हें क्यूट कहकर तारीफ करते नहीं थक रही हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों शोएब की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ पटरी पर दौड़ रही है. एक्टर इन दिनों टीवी शो ‘अजूनी’ में नजर आ रहे हैं जिसने 150 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए हैं. एक्टर के साथ आयुषी खुराना, सीमा पांडे और पंकज धीर सहित कई कलाकार शामिल हैं. इधर दीपिका कक्कड़ फिल्मों से दूर व्लॉगिंग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं.
यह भी पढे –
जानिए,दूध के साथ कभी न खाएं ये 4 चीजें, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News