भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले में नहर में डूबने से तीन बच्चियों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नहर में नहाने के दौरान कल हुई दुर्घटना में तीन बच्चियों के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश में मिले कोरोना के दो नए मामले
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News