अक्सर विवादों के चलते सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा के लिए खुशी का वक्त है. होली से पहले एक्ट्रेस ने अपने घर में एक चमचमाती कार का स्वागत किया है. अब वह एक नई लग्जरी गाड़ी की मालकिन बन गई हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक नई कार खरीदी है, जो बहुत महंगी है.
फिल्मी दुनिया से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक नई कार खरीदी. शर्लिन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए मेहमान का वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने एक एमजी ग्लोस्टर कार खरीदी है. शर्लिन अपनी व्हाइट एसयूवी को खरीदकर काफी खुश दिखीं.
गाड़ी की बात करें तो शर्लिन की ये गाड़ी 32.60 लाख रुपये से 42.38 लाख रुपये तक की कीमत में मिलती है. वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन ने कैप्शन में लिखा, “मेरी कार फैमिली में एक नया एडीशन आया है.”
शर्लिन चोपड़ा अपने बोल्डनेस के चलते विवादों में रहीं. वह पहली महिला थीं, जिन्होंने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था. इसके अलावा वह कई फिल्मों में बोल्ड लुक में भी नजर आईं. वह ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आई हैं. कुछ महीने पहले वह साजिद खान को निशाना बनाने के लिए सुर्खियों में थीं. शर्लिन ने मीटू के आरोपी साजिद को ‘बिग बॉस 16’ में जाने पर विरोध जताया था. साथ ही पुलिस केस भी किया था.
यह भी पढे –
जया बच्चन ने पैपराजी के साथ किया कुछ ऐसा बर्ताव, देखकर दंग रह गए सभी,देखिये
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News