IPL 2025 का रोमांच बढ़ने वाला है, लेकिन इस बार एक दिलचस्प पहलू यह है कि शर्मा सरनेम वाले 10 खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं! तो क्या “शर्मा जी के लड़के” इस बार टूर्नामेंट में छाएंगे? इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन IPL में दमदार रहा है, और इस बार भी उनसे शानदार खेल की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं इन 10 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL 2025 में अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे।
शर्मा जी के 10 शेर!
1. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
IPL और रोहित शर्मा – ये नाम एक-दूसरे के पर्याय हैं। ‘हिटमैन’ रोहित अब बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से खेलेंगे। उन्होंने 257 IPL मैचों में 6628 रन बनाए हैं और IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
2. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर ने अब तक 63 मैचों में 1377 रन बनाए हैं। IPL 2025 में SRH को उनसे तेजतर्रार पारियों की उम्मीद होगी।
3. आशुतोष शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)
IPL 2024 में पंजाब किंग्स से डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने 167.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस बार DC की टीम में उनका नया रोल देखने को मिलेगा।
4. जितेश शर्मा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 40 मैचों में 730 रन बनाए हैं। RCB ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में खरीदा है।
5. सुयश शर्मा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
KKR से IPL में एंट्री करने वाले इस युवा लेग स्पिनर ने अब तक 13 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। RCB को उनसे विकेट निकालने की उम्मीद होगी।
6. कर्ण शर्मा (मुंबई इंडियंस)
अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 84 IPL मैचों में 76 विकेट लिए हैं। इस बार वो फिर से मुंबई इंडियंस की टीम में लौटे हैं।
7. संदीप शर्मा (राजस्थान रॉयल्स)
तेज गेंदबाज संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने 127 मैचों में 137 विकेट लिए हैं और पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी घातक मानी जाती है।
8. इशांत शर्मा (गुजरात टाइटंस)
गुजरात टाइटंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को 75 लाख रुपये में खरीदा। इशांत 110 IPL मैचों में 92 विकेट ले चुके हैं।
9. मोहित शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)
मोहित शर्मा ने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.20 करोड़ में खरीदा है। उन्होंने अब तक 112 मैचों में 132 विकेट झटके हैं।
10. अशोक शर्मा (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स ने युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को 30 लाख रुपये में खरीदा है। हालांकि, वो अभी तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें:
‘छावा’ तेलुगू में भी धमाल मचाने को तैयार, लेजिम डांस पर फिर उठा सवाल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News