टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 के खिलाड़ी और टीवी एक्टर शालीन भनोट एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. शालीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो थिएटर में बैठे शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का लुत्फ उठा रहे हैं.
शालीन भनोट ने बिग बॉस से बाहर आते ही सबसे पहले किंग खान की फिल्म देखने पहुंचे थे. फिल्म देखते हुए एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म में सलमान खान दोनों की धमाकेदार एंट्री देख शालीन को बिग बॉस की याद आ जाती है.
इससे पहले शालीन भनोट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक्टर महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे. यहां एक्टर ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की. इतना ही नहीं, बिग बॉस फेम शालीन ने मंदिर में मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और सभी से प्यार से बातचीत की.
शालीन भनोट टीवी के फेमस एक्टर रहे हैं जिन्होंने हालांकि दो हंसों का जोड़, नागिन, सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शोज में काम किया है. इसके अलावा शालीन भनोटी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों में रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News