‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शैलेश के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है। शैलेश के पिता बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई शैलेश के इस दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत रहे रहा है। लेकिन पिता को खोने का दर्द शैलेश से सहा नहीं जा रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
पिता की याद में इमोशनल हुए शैलेश
शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता श्याम सिंह लोढ़ा संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो पिता के कंधे पर हाथ रखकर एक मोहक मुस्कान देते नजर आ रहे हैं। साफ जाहिर हो रहा है कि ये तस्वीर शैलेश के लिए कितनी अनमोल है। इस तस्वीर के साथ शैलेश ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- जो भी हूं,आप की परछाई हूं,आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिन्दगी में अंधेरा हो गया, पापा ने देह त्याग दी, आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता, एक बार फिर से कह दीजिए ना, बबलू।’
स्टार्स से लेकर फैंस तक ने दी श्रद्धांजलि
शैलेश लोढ़ा ने जैसे ही पिता की मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की स्टार्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई उन्हें ढांढस बंधा रहा है। शैलेश के पोस्ट पर कमेंट कर तारक मेहता शो की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने लिखा- ओम शांति… अपना ध्यान रखो। इसके अलावा सुनील पाल भी श्रद्धांजलि दी। इस खबर ने फैंस को भी काफी दुखी किया है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News