‘पठान’ के सुपर-डुपर हिट होने के बाद शाहरुख खान अब सातवें आसमान पर हैं. वो पहले भी फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अब तो वो और भी ज्यादा जोरों-शोरों से फैंस के साथ जुड़े रहे हैं. सोमवार को शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों के लिए ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा है. इस दौरान शाहरुख खान ने अपने फैंस के तमाम सवालों को जवाब भी दिया और बताया है कि वह अपनी किस आदत से काफी ज्यादा परेशान हैं.
सोमवार को शाहरुख खान ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए के सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए. इस सेशन में उन्होंने कपिल शर्मा के लिए भी एक खास मैसेज भेजा है, जिसे पढ़कर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक फैन ने अपने ट्विटर पर कपिल शर्मा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया है, जिसमें लिखा है कि क्या आपको अंदाजा भी है कि हम आपको कितना प्यार करते हैं? इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए फैन ने लिखा कि खान साहब दो शब्द कपिल शर्मा के लिए भी बोल दो.
सुपरस्टार शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ के जरिए काफी धांसू रहा है. शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी और इनकी कमबैक मूवी ने ही कमाल कर दिया. 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. रिलीज के करीब 25 दिन बाद भी स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिसके चलते ‘पठान’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 511 करोड़ के पार पहुंच गया और अब फिल्म ‘पठान’ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली इकलौती फिल्म बन गई है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News