शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. शाहरुख की फिल्म कुछ दिनों पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही फिल्म ने सफलता के सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं. पठान की रिलीज के बाद शाहरुख के कई थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने स्कूल का टूर कराते दिख रहे हैं.
दरअसल, यह वीडियो डॉक्यूमेंट्री ‘द इनर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान’ का है. इस वीडियो में शाहरुख अपने दिल्ली वाले स्कूल की सैर कराते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे बचपन से जुड़ी कई यादों को भी ताजा करते हैं. इस दौरान शाहरुख के एक जानने वाले ने स्कूल के दिनों में उनकी शरारतों के बारे में भी बात की. वह अभिनेता से कहते हैं, “याद है मॉडर्न स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे”. यह सुनकर शाहरुख हंसने लगते हैं. इसके बाद शाहरुख जाते-जाते यह भी वादा करते नजर आते हैं कि अगली बार वे जब भी वापस आएंगे तो अपने बेटे आर्यन को साथ लाएंगे.
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख को बहुत जल्द राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म ‘डंकी’ में देखा जाएगा. इसके साथ ही साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एटली के साथ भी शाहरुख फिल्म कर रहे हैं. यह पहली बार होगा जब शाहरुख किसी साउथ के डायरेक्टर के साथ काम करेंगे. इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे.
यह भी पढे –
सांसों की घरघराहट स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकती है,इन तरीकों से पाएं तुरंत राहत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News