कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे. शाहिद कपूर ने भी पत्नी मीरा राजपूत के साथ कपल की वेडिंग में शिरकत की थी. अब शाहिद कपूर ने कियारा और सिद्धार्थ की शादी से कुछ तस्वीरों की झलक दिखाई हैं, जिसमें वह पत्नी मीरा कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहिद शाइनी ब्लैक कोट और ब्लैक पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के पॉइंटेड शूज पहने हैं. इस लुक में शाहिद कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं, मीरा राजपूत मिंट ग्रीन शरारा सेट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने नेट श्रग पहना है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेने के बाद कियारा आडवाणी ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. इसमें देखा जा सकता है कि कियारा दुल्हन बन सज-धजकर स्टेज पर डांस करते हुए एंट्री मारती हैं. इसके सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और मेहमानों के सामने दोनों एक-दूजे को लिप किस करते हैं.
शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें हाल ही में उनकी वेब सीरीज फर्जी रिलीज हुई है. इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके की जोड़ी ने किया है. इससे पहले ये दोनों डायरेक्टर ‘द फैमिली मैन’ जैसी धमाकेदार सीरीज के दो सीजन का निर्देशन कर चुके हैं. फर्जी सीरीज में अमोल पालेकर, विजय सेतुपति, केके मेनन, भुवन अरोड़ा और राशि खन्ना जैसे सितारों ने काम किया था. शाहिद कपूर की ये सीरीज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है.
यह भी पढे –
अगर आप भी अपने घुटने के दर्द से परेशान हैं,तो अपनाये ये नुस्खे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News