देवरिया (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को नयी दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके त्रिपाठी से मुलाकात कर जनता की सुविधा को लेकर देवरिया से लखनऊ तथा दिल्ली के लिए दो ट्रेनों के परिचालन की मांग की। कृषि मंत्री ने मुलाकात में कहा कि देवरिया रेलवे स्टेशन या भटनी स्टेशन जंक्शन से नयी दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलायी जानी चाहिए।
जो सुबह 08:00 बजे यहां से चले और रात 20:30 बजे देश की राजधानी से वापस हो जाए। इसी तरह एक ट्रेन लखनऊ के लिए चलायी जाए। कृषि मंत्री ने इसी तरह रसायनिक उर्वरक की शीघ्रता से आपूर्ति कराने के लिये भी रेलवे बोर्ड से चर्चा की जिससे किसानों को समय पर पर्याप्त रसायनिक उर्वरक मिल सके।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े:हिमाचल में 10.7 प्रतिशत बढ़े मतदाता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News