शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ को लेकर छाए हुए हैं और इसी बीच किंग खान (King Khan) ने अपने ही तरीके से क्रिसमस (Christmas) को भी एंजॉय किया. इस बेहतरीन त्योहार के मौके पर शाहरुख ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की और ट्विटर (Twitter) पर अपने फैंस से भी इंट्रैक्ट हुए.
शाहरुख खान का ट्विटर सेशन
क्रिसमस का गिफ्ट देते हुए फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह खान ने अपने फैंस के साथ एक बार फिर से ट्विटर पर बातचीत की. जहां उनके कई फैंस ने उनसे अलग-अलग सवाल पूछे और जिनका शाहरुख खान ने अपने ही तरीके से जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया. शाहरुख खान ने ट्विटर पर क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा कि ‘सभी को मेरी तरफ से क्रिसमस की ढेर सारी बधाई.
फैंस के सवाल
इसके साथ शाहरुख ने ट्विटर पर फैंस के लिए सेशन भी रख दिया और इसी सेशन पर उनके एक फैन ने सवाल किया कि ‘आपके घर में सांता आया था? ‘ इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि ‘पहुंच रहे होंगे..
पर्सनॉलिटी को लेकर सवाल
इसी के साथ एक फैन ने शाहरुख की फोटो शेयर करते हुए उनके ऐट पैक एब्स के बारे में पूछा कि ‘सर कितना टाइम लगा??? आपको’ इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा कि ‘सत्तावन (57) साल ब्रो’
खाने को लेकर
इसके साथ एक फैंस ने शाहरुख से उनक डाइट को लेकर सवाल करते हुए पूछ लिया कि ‘आज आप क्या खाए खाने में?? प्लीज’ शाहरुख खान ने खुशी के साथ इस बात का जवाब देते हुए कहा कि ‘दाल चावल.’
आपको बता दें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे हैं.
यह भी पढे –
जानिए क्यों खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो जाती है एसिडिटी की समस्या
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News