एक्ट्रेस शफक नाज टीवी की पॉपुलर स्टार हैं. वो लंबे समय से शोबिज में एक्टिव हैं और उन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया है. इन दिनों शफक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में खबरें थीं कि एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जीशान के साथ शादी करने जा रही हैं. लेकिन फिर खबरें आई कि शादी टूट गई है. अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर खुद रिएक्ट किया है.
टेली चक्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शांत ही रहती हूं. मैं पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हूं और मैंने कभी इसके बारे में बात नहीं की. मुझे था कि जब तक मैं अवॉइड कर सकती हूं करूंगी. लेकिन हाल फिलहाल में कुछ ऐसी चीजें हुईं तो मुझे रिएक्ट करना पड़ रहा है. मैं लोगों के प्वॉइंट ऑफ व्यू से इफेक्ट नहीं होती हूं.’
आगे उन्होंने कहा, ‘मेरे पार्टनर इंडस्ट्री से नहीं हैं और ऐसे में स्टोरीज बनाना आसान है. जब कोई इंडस्ट्री से होता है तो उन्हें इसके फायदे और नुकसान के बारे में पता होता है. मैं अब किसी के साथ हूं और वो मेरे लिए बहुत अहम है. अगर वो इफेक्ट हो रहा है तो ये मुझे हर्ट करेगा. मेरे पार्टनर बहुत समझदार हैं. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर मुझसे एक भी सवाल नहीं किया. हमारे बीच कभी भी इसे लेकर लड़ाई नहीं हई कि आर्टिकल्स में क्या छप रहा है. मैं अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं.’
शफक की शादी हुई पोस्टपोन
शादी टूटने की खबरों पर उन्होंने कहा, ‘शादी होने वाली थी, मैं इस फेक्ट से इंकार नहीं कर सकती कि शादी होने वाली थी. पिछले कुछ महीने बहुत मुश्किल रहे और हम कोर्ट मैरिज करने वाले थे. हमने डेट ले ली थी. जैसा कि मेरी फिल्मी लाइफ है, जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स हैं. तो कुछ गलतफहमियों की वजह से ये नहीं हो पाई. जिंदगी में ऐसा होता है. कोई भी नहीं चाहती कि उसकी शादी पोस्टपोन हो. लेकिन अब हम दोंनों ठीक हैं. शादी हम दोनों के लिए केवल एक फॉर्मेलिटी थी और जब भी ये होगी लोगों को पता चल जाएगा. मैं उनमें से हूं जिसे फिल्मी शादी चाहिए. मेरे दिमाग में हम दोनों शादीशुदा हैं और मैं इससे खुश हूं.
यह भी पढे –
जानिए,रोजाना एक ही समय पर सिर में दर्द होना कौन सी गंभीर बीमारी की ओर करती है इशारा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News