श्रीनगर (एजेंसी/वार्ता) जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी रहने से श्रीनगर में इस मौसम की एक और सबसे सर्द रात दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था।
इससे पिछली रात को न्यूनतम तापमान शुन्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था इससे पहले शनिवार और रविवार के बीच श्रीनगर में सबसे सर्द रात दर्ज की गई थी। जब ग्रीष्मकालीन राजधानी को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान घाटी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर तक घाटी में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसबीच हिमपात हाेने के कोई आसार नहीं है विभाग के अनुसार डल झील, बुलेवार्ड रोड, निहाट, शालीमार और अन्य हिस्सों सहित श्रीनगर के अधिकांश हिस्सों में आज घना कोहरा छाया रहा।
घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था घाटी के एक अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था।
सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था गेटवे ऑफ कश्मीर के नाम से मशहूर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह जिले में शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और साइबेरिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र कस्बा दुरस सबसे कम 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम कार्यालय ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, कुकरनाग में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: रवि किशन का गाना ‘बीजेपी के गुजरात बा’ का टीजर रिलीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News