चेन्नई (एजेंसी/वार्ता): तमिलनाडु पुलिस की आइडोल विंग ने सोमवार को यहां एक घर से सात प्राचीन मूर्तियां बरामद की।
आइडोल विंग सीआईडी के महानिदेशक जयंत मुरली ने बताया कि कल्लाकुरुचि जिले के उलुंदुरपेट में भगवान आधि केशव पेरुमल मंदिर से चोरी हुई तीन प्राचीन मूर्ति के अलावा चार अन्य मूर्तियों को बरामद किया गया है। इन मूर्तियों की कीमत कई करोड़ रुपये में आंकी गयी है। बरामद मूर्तियों में भगवान आदि केशव पेरुमल ,उनकी पत्नी देवी श्री देवी और भूदेवी ,अस्थिर देवर , देवी अम्मान भगवान वीराभद्रा और देवी महादेवी शामिल है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: इलाहाबाद निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने में 13 दिसंबर तक रोक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News