खेल-खेल में हो सकता है गंभीर नुकसान – लिगामेंट टियर से रहें सावधान

लिगामेंट फटना (Ligament Tear) कोई आम बात नहीं है, लेकिन यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को किसी भी वक्त परेशान कर सकता है। आमतौर पर लोग इसे “मांसपेशी का फटना” समझते हैं, जबकि असल में यह मांसपेशी नहीं, बल्कि सॉफ्ट टिशू यानी लिगामेंट्स की चोट होती है। हमारे शरीर में हर जोड़ (ज्वाइंट) के पास लिगामेंट्स होते हैं, जो हड्डियों को एक-दूसरे से जोड़कर मूवमेंट को आसान बनाते हैं।

जब लिगामेंट पर जरूरत से ज्यादा खिंचाव या दबाव आता है—जैसे अचानक मोड़ने, गिरने या टक्कर लगने पर—तो वह फट सकता है। ये चोट काफी दर्दनाक होती है और सूजन, अकड़न जैसी समस्याएं साथ लाती है।

लिगामेंट फटने के मुख्य कारण:
चलते-चलते अचानक मुड़ जाना

खेलते वक्त गिरना या चोट लगना

ऊंचाई से छलांग लगाना

एक्सरसाइज के दौरान गलत पोजिशन

घुटनों पर सीधा झटका लगना

टाइट या गलत फिटिंग वाले जूते पहनना

लक्षण जो संकेत देते हैं कि लिगामेंट फटा है:
घुटने या जांघ में अचानक तेज दर्द के साथ ‘पॉप’ जैसी आवाज

चलने या हिलाने पर तकलीफ

सूजन और अकड़न

घुटना अस्थिर महसूस होना

बचाव के आसान उपाय:
नियमित स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें

कोर स्ट्रेंथ बढ़ाएं – पेट और कूल्हों की एक्सरसाइज करें

खेलते समय प्रोटेक्टिव गियर पहनें

सही तरीके से मूवमेंट करें

ऐसे फुटवियर पहनें जो आरामदायक और फिटिंग वाले हों

अचानक से किसी भी भारी मूवमेंट से बचें

यह भी पढ़ें:

खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर