संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
चिंटू: मेरी बीवी बहुत अच्छी है। मुझे
इतनी सर्दी में पानी गर्म करके देती है।
पिंटू: नहाने के लिए? चिंटू: नहीं-नहीं,
बर्तन धोने के लिए!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मालिक ने अपने नौकर से कहा- मैं मार्केट जा रहा हूं
तुम दुकान का ध्यान रखना,
अगर कोई ऑर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा- कोई ऑर्डर आया?
नौकर ने कहा- जी हां, आया था,
उसने ऑर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ।
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पत्नी – तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति – हां, क्या करूं?
तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं?😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News