सलमान खान का शो बिग बॉस 16 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अभी हाल ही में बिग बॉस 16 से सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले अब्दु रोजिक ने ब्रेक लिया है। इसके बाद अब शो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रोमो वीडियो में बताया जा रहा था कि शो से फिल्ममेकर साजिद खान बाहर जाने वाले है। अब इस खबर पर मोहर लग गई है। सबसे ज्यादा विवादों मे रहने वाले साजिद खान शो से बाहर हो गए।
बिग बॉस 16 समय से साथ-साथ और रोमांचक होता जा रहा है। सलमान खान के इस शो से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। बिग बॉस 16 से साजिद खान बाहर हो गए है। बिग बॉस का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसमें साजिद खान को लेने के लिए कुछ लोग आए थे। शो से बाहर जाने के दौरान साजिद खान ने एक इमोशनल स्पीच दी।
साजिद जब से सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में आए थे, तब से वो काफी चर्चा में बने हुए थे। साजिद खान को शो से बाहर करने की उर्फी जावेद, शर्लिन चोपड़ा जैसी कई एक्ट्रेसेस ने मांग की थी। जानकारी के लिए बता दें कि साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साजिद खान के शो से बाहर जाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News