सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने विशाखापट्टनम में पुष्पा: द रूल की शूटिंग कम्प्लीट कर ली है. वह अभी शहर में रुके हैं और अपने फैंस के साथ फोटो सेशन करना चाहते थे, लेकिन वहां पर उम्मीद से ज्यादा फैंस की भीड़ पहुंच गई, जिसके कारण इवेंट का कैंसिल करना पड़ गया.
अल्लू अर्जुन पिछले कुछ दिनों से विशाखापट्टनम में ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग कर थे. मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म का विशाखापट्टन में शूटिंग शेड्यूल खत्म हो गया है. इसके बाद उन्होंने अपने फैंस से मिलने का प्लान बनाया है और इसके लिए बकायदा एक इवेंट का आयोजन किया गया.
अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. हर कोई उनके साथ फोटो क्लिक करने को लेकर बेताब नजर आ रहा है. वहीं, अल्लू अर्जुन अपने फैंस को ग्रीट करते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान इवेंट में देखते ही देखते उनके फैंस की संख्या बढ़ गई, जिसके बाद ऑर्गेनाइजर्स ने इवेंट को कैंसिल कर दिया है.
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने पुष्पराज उर्फ पुष्पा का किरदार निभाया था. इसमें उनके अलावा रश्मिक मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारे नजर आए.
सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे. अब दूसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा: द रूल’ में कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर पिछले पार्ट में खत्म हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने इसके पिछले पार्ट का निर्देशन किया था.
यह भी पढे –
ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह ‘ब्लू टी’ भी सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News