21 दिनों में देखिए घी और काली मिर्च सेहत के कमाल के फायदे

सदियों से घी का सेवन होता आ रहा है और आयुर्वेद में इसे एक सुपरफूड माना गया है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। दूसरी तरफ, छोटी सी काली मिर्च भी सेहत के लिए वरदान साबित होती है। इसमें कैरोटीन, विटामिन A, C, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार होते हैं। जब इन दोनों को साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है, तो ये हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं घी और काली मिर्च के सेवन के फायदे और इसे कैसे लेना चाहिए।

इन समस्याओं में मददगार है घी और काली मिर्च का सेवन
आंखों के लिए फायदेमंद:
घी में विटामिन A, D, E और K भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना चुटकीभर काली मिर्च में 1 चम्मच घी मिलाकर खाएं। इससे आपकी नजर तेज होती है। साथ ही, अगर आंखों की पलकों पर फुंसी हो जाए, तो काली मिर्च को पानी में पीसकर लगाने से फुंसी पककर फूट जाती है।

सर्दी-खांसी में राहत:
काली मिर्च और घी में ऐसे गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। अगर आपको सामान्य सर्दी, खांसी, दमा या सीने में दर्द हो तो चुटकीभर काली मिर्च पाउडर को एक चम्मच घी में मिलाकर सेवन करें। इससे जल्दी आराम मिलता है।

पाचन सुधारें:
घी और काली मिर्च का मिश्रण आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। यह खाना जल्दी पचाने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

सेवन करने का सही तरीका और समय
1 चम्मच घी लें और उसमें एक चुटकी ताज़ा पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं।

एक छोटे बर्तन में इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि काली मिर्च घी में अच्छी तरह मिल जाए।

इस मिश्रण को सुबह खाली पेट खाएं।

चाहें तो इसे एक गिलास गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं।

इसे लगातार 21 दिनों तक लेना फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें:

कौन-सा तेल घटाए बैड कोलेस्ट्रॉल? यहां जानिए जवाब