जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म द आर्चीज का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए तमाम स्टारकिड्स अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम शामिल है।
सुनोह के बाद अब द आर्चीज का दूसरा गाना वा वा वूम रिलीज हो चुकी है, जिसमें सभी सितारे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वा वा वूम के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। जोया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाना साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, तुम बिल्कुल वा वा वूम हो। द आर्चीज 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म द आर्चीज भारत के 1960 के दशक की पृष्ठभूमि दिखेगी। इसकी कहानी किशोरों (टीनेज) पर है, जो कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। जोया ने कहा, वा वा वूम एक क्लासिक आर्ची कॉमिक शब्द है। जिस लड़की को वह पसंद करता है, उसका वर्णन करना है।
यह कहने का एक तरीका कि वह अच्छी है। यह गाना 60 के दशक के रॉक एन रोल युग की ऊर्जा को समाहित करता है और प्रेम को रोमांटिक बनाता है। हिप-स्विंग नंबर शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है। इसके गीतकार जावेद अख्तर हैं और तेजस मेनन द्वारा इसे गाया गया है। संगीत वीडियो के अनुसार वा वा वूम रॉक एंड रोल धुनों का जश्न मनाता है, जिसमें डॉट (अदिति), अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, सुहाना खान, वेदांग रैना और युवराज मेंडा सुर्खियों में हैं।
वा वा वूम की रचना के बारे में बात करते हुए, संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने संयुक्त रूप से कहा, गीत के पीछे की रचनात्मक प्रक्रिया वास्तव में रोमांचक थी। हम एक डांस नंबर बनाना चाहते थे जो तुरंत किसी को भी डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर कर दे। आगे कहा, हमारी रचना, तेजस मेनन के स्वर और जावेद अख्तर के गीत सभी एक सहयोगात्मक प्रयास के रूप में एक साथ आए। वा वा वूम आपको 1960 के दशक के मूडी रॉक एंड रोल युग में वापस ले जाता है। हमने उस युग के सार को प्रभावी ढंग से पकडऩे की कोशिश की है और गाने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News