अजमेर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आज वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया। अजमेर मुख्यालय पर आयोग सचिव एच एल अटल ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 21 से 27 दिसंबर तक किया जाएगा और प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दो पारियों में होने वाली परीक्षा प्रातः नौ से ग्यारह तथा दो से साढ़े चार के मध्य आयोजित होगी। परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए होगी। कुल आठ विषयों के लिए 9760 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक घंटा पूर्व अभ्यर्थी को केंद्र पर पहुंचना होगा।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त मृत्युन्जय निलंबित
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News