उदयपुर (एजेंसी/वार्ता): राज्य में इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का राजस्थान सरकार की अनुशंषा पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया।
सौरभ गुप्ता इस योजना के अंतर्गत उदयपुर शहर के सभी 70 वार्डों मे व्यापक प्रचार-प्रसार कर असंगठित श्रमिकों एवं जरुरतमंदों का इस योजना मे रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें शहरी रोजगार से जोड़कर रोजगार दिलवाने का कार्य करेंगे। सौरभ गुप्ता ने इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार के श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली सहित समाजसेवी गोपाल कृष्ण शर्मा गोपजी का आभार व्यक्त किया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: जमीनी हकीकत से जुड़कर करें पत्रकारिता: जगदीश नरायन राय
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News