सर्दी का मौसम जैसे-जैसे परवान चढ़ता जाएगा। वैसे-वैसे लोग घूमने का प्लान बनाने लग जाते हैं। हर सर्दी घूमने फिर वालों के लिए खास होती है। इसलिए सर्दी का मौसम नवविवाहित जोड़ों के लिए खास यादगार पल होता हैं। इसलिए आपकी भी नई-नई शादी हुई हैं तो आप भी गुड हनीमून का फायदा उठा सकते हैं। वैसे भी दिसंबर माह के अंत में छुट्टियां की बहार होती हैं।
ऐसे में घूमने जाने वाले प्रेमी कपल्स के लिए खास महिना होता हैं। ठंड के मौसम में ठंडे प्रदेशों की यात्रा करना बेहद फायदेमंद होता हैं। इस मौसम में बर्फीली जगहों की सैर करने का अलग ही आनंद होता है। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में,जहां समय बिताने के बाद आपको जन्नत का अहसास होगा। चलिए देर मत कीजिए और तुरंत प्लान बनाई, इन ब्यूटीफुल स्थानों पर घूमने के लिए…
हिमाचल प्रदेश का डलहौजी : हिमाचल प्रदेश हर किसी को बेहद भाता हैं। ठंड में डलहाउजी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। सर्द हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़ आपको हर चिंता से दूर कर देंगे।
जम्मू और कश्मीर का सोनमर्ग : अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो इस स्थान की जरूर सैर कीजिए, मजा आ जाएगा। दिसम्बर की बर्फबारी का मजा लेने के लिए सोनमर्ग जाएं।
हिमाचल प्रदेश का शिमला : दिसम्बर के आखिरी दिनों में कई लोग शिमला जाते है। हनीमून के लिए ये बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप भी छुट्टियों में कहीं जाने की सोच रहें है तो शिमला जरूर जाएं।
लदाख का लेह : ट्रेकिंग के शौकिनों के लिए दिसम्बर के माह में लेह लदाख जाना अच्छा होता हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करती है।
उत्तराखंड का औली : उत्तराखंड के औली में जाकर आप खुद को आजाद महसूस करेंगे। बर्फ से ढके नीलकंठ, माना पर्वत तथा नंदा देवी की पहाडिय़ां एक अलग अहसास दिलाती है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News