दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिर गई है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है। विवाद की चिंगारी तब भड़की जब लोगों को याद आया कि पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर हानिया आमिर ने पाकिस्तान से बैठकर भारतीय रणनीति का मजाक उड़ाया था।
विरोध की आग में दिलजीत भी फंसे
जहां फिल्म के निर्देशक और कई साथी कलाकार दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतरे हैं, वहीं कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास ने खुलकर इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा,
“ये जो स्टार्स का अहंकार है कि मुझे क्या फर्क पड़ता है, मैं तो गा लूंगा… ये बेहद गलत सोच है। जो सैनिक तिरंगे में लिपटकर घर लौटते हैं, उनके अपमान को नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता।”
“मजाक उड़ाने वाली के साथ फिल्म?”
कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि हानिया आमिर जैसे कलाकारों के साथ काम करना उन जवानों का अपमान है जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं।
“जो लोग टिकट खरीदकर मुझे सुनने आते हैं, मेरी जिम्मेदारी उनके प्रति है। उनके घरों में गोले गिरते हैं और आप उनके मजाक उड़ाने वालों के साथ गाने गा रहे हैं?”
FWICE ने की CBFC से मांग – न दें सर्टिफिकेट
फिल्म में केवल हानिया ही नहीं, बल्कि अन्य पाकिस्तानी कलाकार जैसे नासिर चिन्योटी, डेनियल खावर और सलीम अलबेला भी शामिल हैं। इसी कारण से वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फेडरेशन (FWICE) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से अपील की है कि फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए।
भारतीय थिएटर में नहीं होगी रिलीज
विवाद और जनभावनाओं को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, 27 जून को ‘सरदार जी 3’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज कर दिया गया, और यह पाकिस्तान में भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। मेकर्स का कहना है कि भारत में रिलीज रद्द होने से उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें:
थायराइड के लक्षण आपकी त्वचा भी देती है संकेत, इन्हें नजरअंदाज न करें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News