सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपने लुक और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं.
बुधवार, 19 अप्रैल को सारा अली खान मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गईं. ‘केदारनाथ’ से सारा ने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था. एयरपोर्ट पर सारा पैपराजी और फैंस से बचने के लिए भाग रही थीं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को हाल ही में पवन कृपलानी की मर्डर मिस्ट्री ‘गैसलाइट’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था. ये फिल्म 31 मार्च को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज़ थी और इसे समीक्षकों और दर्शकों कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.
ओटीटी रिलीज के लिए उनकी एक और फिल्म भी लाइन में है. करण जौहर की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का निर्देशन कन्नन अय्यर कर रहे हैं जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी. ये फिल्म भारत छोड़ो आंदोलन की पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभा में नजर आएंगी.
इन दो फिल्मों के अलावा, सारा अली खान की लाइन-अप में लक्ष्मण उतेकर निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘ज़रा हटके ज़रा बच के’ भी शामिल है, जिसमें वो विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी.
यह भी पढे –
जानिए,गर्मियों में भूलकर भी न पिएं ठंडा पानी, वरना शरीर में लग जाएंगी ये बीमारियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News