मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ लंदन में वेकेशन मना रही है। सारा अली खान को जब कभी काम से फुर्सत मिलती है तब वह सैर-सपाटे पर निकल पड़ती हैं। इस बार सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ विंटर वेकेशन पर गयी है। छुट्टियां बिताने के लिए सारा अली खान लंदन पहुंची हुई हैं। सारा अली खान ने वेकेशन की तस्वीरें और फोटो अपने इंस्टा हैंडल के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है। पहली तस्वीर में सारा पिंक कलर के जिम वेयर में नजर आ रही हैं और उनके साथ अमृता सिंह भी दिख रही हैं, जिन्होंने ब्लैक कलर का लॉग जैकेट कैरी किया है।
सारा अली खान का दूसरा पोस्ट उनका स्विमिंग पूल वीडियो है। वीडियो में सारा रेड बिकिनी में पूल से बाहर आते हुए दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंडोर स्विमिंग पूल की भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसके साथ ही सारा ने कैप्शन में कहा,खुशी, शांति और आराम। सारा ने आगे की तस्वीर में सनसेट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सारा ने हरे- भरे गार्डन का एक खूबसूरत नजारा दिखाया। सारा का आखिरी पोस्ट उनके डिनर का है। इस तस्वीर में उनके टेबल पर कई अलग-अलग तरह की डिशेज नजर आ रही है। इसके साथ ही कैप्शन में सारा ने बताया कि वह इस वक्त जमकर खाने के मूड में हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: 30 दिसंबर को रिलीज होगी ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News