मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपना पहला म्यूजिक अल्बम सुकून दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित किया है। संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक अल्बम सुकून रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक अल्बम में नौ पुराना गानों को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है।
संजय लीला भंसाली ने बताया है कि उन्होंने अपनी अल्बम में लता मंगेश्कर के लिए एक गाना भी समर्पित किया है। बताया जा रहा है कि इस म्यूजिक अल्बम में पुरानी गजलों और गानों की यादें का ताजा कर देने वाले 9 गाने होंगे, जिन्हें राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पापोन, प्रतिभा बघेल, शैल हदा और मधुबंती बागची ने अपनी-अपनी आवाज दी है। यह म्यूजिक अल्मब महामारी कोविड-19 के बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन पर आधारित है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत, यहां देखिए चार बड़े महानगरों में क्या रहे दाम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News