‘बिग बॉस 17’ से एविक्ट हुईं सना रईस खान ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ‘लुभावने’ लगते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, उन्होंने अपनी फैंटेसी शेयर की, जहां उन्होंने रणबीर के साथ ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ पर जाने की अपनी इच्छा जाहिर की।
सना ने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं चाहूंगी कि मेरी ‘प्यार की परीक्षा’ किसी और के साथ नहीं बल्कि रणबीर कपूर के साथ हो। मुझे वास्तव में वह बहुत आकर्षक लगते है और मुझे लगता है कि उनके साथ किसी अज्ञात आइलैंड पर जाना और किसी रिश्ते को परखना एक ऐसा अनुभव होगा, जो किसी भी अन्य अनुभव से बेहतर होगा।”
लेटेस्ट रिलीज ‘एनिमल’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे पता चला कि वह अपनी हालिया फिल्म में अपने नए लुक और शक्तिशाली अभिनय के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं। अब जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर आ गयी हूं तो मैं उनकी फिल्म देखने जरूर जाऊंगी। मुझे पूरा यकीन है कि मैं अब और ज्यादा उनकी फैन हो जाऊंगी!” ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News