Y+ सुरक्षा में सलमान खान की एंट्री, फैंस बोले – रॉक हेटर शॉक

बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा हमेशा से चर्चा में रही है, और इन दिनों तो यह और भी ज्यादा सख्त हो गई है। उन्हें मिल चुकी है Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी, जो कि बेहद हाई-लेवल मानी जाती है। सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद उनकी पब्लिक अपीयरेंस बहुत सीमित कर दी गई है।

🚨 सिक्योरिटी घेरा देखकर हैरान फैंस
हाल ही में सलमान खान को एक बार फिर कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में स्पॉट किया गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां और कमांडो तैनात नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट किया।
एक फैन ने लिखा,

“सलमान रॉक, हेटर्स शॉक!”
तो वहीं दूसरे ने कहा,
“भाई का जलवा अब भी बरकरार है।”

😨 लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
सलमान खान को यह सुरक्षा लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद दी गई है। लंबे समय से इस गैंग से जुड़ी कई धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके अलावा, बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

🏠 घर में घुसने की कोशिश, बढ़ाई गई सुरक्षा
कुछ हफ्ते पहले सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो संदिग्धों ने घुसने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते सिक्योरिटी ने दोनों को पकड़ लिया। इस घटना के बाद उनके घर के बाहर भी सुरक्षा का घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

🎬 फिल्मों की बात करें तो…
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। अब खबर है कि वो अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से कड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:

विटामिन E की कमी हो सकती है गंभीर! पहचानें लक्षण और जानें बचाव के उपाय