बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के जान से मारने की धमकी के बाद एक ईमेल के जरिए भी धमकी मिली है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है. इन सबके बीच सलमान खान का कोलकाता में शो पोस्टपोन कर लिया गया है.
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान का कोलकाता का शो अप्रैल के लिए रीशेड्यूल किया गया था. लेकिन ईमेल के जरिए एक्टर को जान से मारने की धमकी की खबर के बाद उनके कोलकाता शो पर संदेह के बादल मंडरा रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि सलमान का कोलकाता शो जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, प्रभु देवा, आयुष शर्मा और गुरु रंधावा भी शामिल हैं. शो सुरक्षा कारणों से रद्द किया जा सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, शो के आयोजकों में से एक राजदीप चक्रवर्ती ने कहा“ “ये बेसलेस अफवाहें कौन फैला रहा है? यह शो मई-जून में हो रहा है ना कि अप्रैल में. नवंबर और दिसंबर में सलमान खान की टीम दौरे की सभी बारीकियों को तय करने के लिए कोलकाता में थी. सोमवार को मैंने उनकी टीम से बात की और उनके सामने केवल एक प्रॉब्लम जैकलीन फर्नांडिस की डेट को लेकर है, जिस पर हम काम कर रहे हैं. हम बहुत जल्द शो की तारीख की घोषणा करेंगे.
सलमान के भाई सोहेल खान और उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड शेरा ने पिछले साल नवंबर में उस जगह की सिक्योरिटी को चेक करने के लिए कोलकाता का दौरा किया था जहां सलमान खान लाइव परफॉर्म करने वाले हैं. बता दें कि कथित खतरे के बाद सलमान को हाल ही में Y+ कैटेगिरी की सुरक्षा भी दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक राजदीप ने आगे कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार और टॉप पुलिस ऑफिसर हर संभव तरीके से हमारी मदद कर रहे हैं ताकि सब कुछ ठीक रहे. लेकिन हम उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों का खुलासा नहीं कर सकते. मैं बस इतना कह सकता हूं कि हर चीज का उचित तरीके से ध्यान रखा जाएगा.’
यह भी पढे –
अनानास का जूस ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News