सलमान खान को अब तक हमने फिल्मों में परिवार, दोस्ती और प्यार के लिए लड़ते देखा है, लेकिन अब वह पहली बार देश के लिए जंग लड़ते नजर आएंगे। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म भारत-चीन गलवान संघर्ष पर आधारित है, जो साल 2020 में हुआ था।
वॉर ड्रामा में पहली बार नजर आएंगे सलमान
‘सिकंदर’ के बाद से ही सलमान खान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब उन्होंने खुद खुलासा किया है कि वे इस प्रोजेक्ट के लिए न सिर्फ शारीरिक तौर पर खुद को तैयार कर रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
“डर लग रहा है, लेकिन करूंगा” – बर्फीले पानी में 8 दिन की शूटिंग
हाल ही में इंडियन सुपरक्रॉस लीग सीजन 2 के लॉन्च पर सलमान ने कहा:
“हम 10 दिनों में शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह बहुत कठिन है। लेह-लद्दाख के बर्फीले पानी में पूरी तरह से हाथापाई करनी होगी। हम लगातार 8 दिन तक उस ठंडे पानी में शूट करेंगे। मुझे डर लग रहा है, लेकिन मैं ये करूंगा।”
इस बयान ने फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
कौन हैं कर्नल संतोष बाबू, जिन पर आधारित है फिल्म?
‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी कर्नल संतोष बाबू और 2020 के गलवान संघर्ष पर आधारित है। कर्नल बाबू ने उस समय 16 बिहार रेजीमेंट का नेतृत्व किया था और गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।
फिल्म की स्क्रिप्ट शिव अरूर और राहुल सिंह की चर्चित किताब ‘India’s Most Fearless 3’ की एक कहानी से प्रेरित है।
स्टार कास्ट में सलमान और चित्रांगदा सिंह
इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में होंगे और चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी या सहयोगी की भूमिका निभा सकती हैं। यह फिल्म देशभक्ति और बलिदान की भावना को दिखाएगी, जिसमें एक सैनिक की जिंदगी और जंग का मैदान दोनों का इमोशनल कनेक्शन होगा।
यह भी पढ़ें:
हड्डियों में दर्द बना है? कैल्शियम नहीं, ये 3 पोषक तत्व भी ज़रूरी हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News