मुंबई (एजेंसीवार्ता): दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 14 पैसे लुढ़ककर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में छह पैसे की तेजी के साथ 82.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान बिकवाली से समर्थन पाकर 82.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.79 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतर गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पेट्रोल पंप समेत आईओसीएल की 7,200 साइट जियो के सॉल्युशन्स से जुड़ेंगी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News