कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 पर रहा।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 पर खुला। फिर 83.13 से 83.17 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.69 पर रहा।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 421.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News