अभिनेता युगल रोनित बोस रॉय और नीलम बोस रॉय ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के मौके पर एक बार फिर से सात फेरे लिए।
रोनित के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने घर के मंदिर में शादी की।
धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, “दूसरी बार तो क्या, हजारों बार तुम्हीं से शादी करूंगा। शादी की 20वीं सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।”
एक अन्य वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”मुझसे शादी करोगी? फिर से? एक बार फिर?”
वीडियो में रोनित और नीलम सात फेरे लेते हुए दिखे।
रोनित ने धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और फिल्म ‘काबिल’ तथा नीलम ने धारावाहिक ‘सांस’ में अभिनय किया है।
दंपति, बेटी अडोर (18) और बेटे अगस्त्य (16) के माता-पिता हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News