मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL 2025 में ग़जब की फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीज़न अब तक खेले गए 12 मैचों में रोहित ने 305 रन बनाए हैं, और वो भी 150+ के स्ट्राइक रेट से। इन रनों में उनके तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।
मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे हैं:
सूर्यकुमार यादव (583 रन)
रयान रिकेल्टन (361 रन)
🏏 रोहित शर्मा के सामने है इतिहास रचने का मौका
IPL 2025 का 69वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के पास 7000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका है। उन्हें बस 67 रन और बनाने हैं।
अगर वो ऐसा करते हैं, तो वो IPL में 7000 रन बनाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड सिर्फ विराट कोहली के नाम है, जिनके खाते में 8552 रन हैं।
🏆 7000 रन के क्लब में शामिल होने वाले बल्लेबाज:
विराट कोहली – 8552 रन
रोहित शर्मा – 6933 रन (67 रन दूर)
शिखर धवन – 6769 रन (अब रिटायर्ड)
डेविड वॉर्नर – 6565 रन
सुरेश रैना – 5528 रन
एमएस धोनी – 5439 रन
💥 छक्कों के मामले में भी नया इतिहास रच सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा अब तक IPL में 297 छक्के लगा चुके हैं। यानी वो 300 छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं।
सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ (IPL इतिहास):
क्रिस गेल – 357
रोहित शर्मा – 297
विराट कोहली – 291
एमएस धोनी – 264
एबी डिविलियर्स – 251
डेविड वॉर्नर – 236
यह भी पढ़ें: