ऋषभ पंत का धमाका: लीड्स टेस्ट में जड़ा शानदार शतक, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया। उन्होंने 146 गेंदों में 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है, और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा, जिससे यह साफ होता है कि पंत को इस टीम के खिलाफ खेलना कितना रास आता है।

उनकी इस जबरदस्त पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के साथ-साथ कई नए रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में पंत अब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लीड्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को करारा जवाब देते हुए अपनी आक्रामक शैली का पूरा प्रदर्शन किया।

पंत की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास मुकाम दिला दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक पूरे कर एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 6 टेस्ट शतक दर्ज हैं। गौरतलब है कि अब तक कोई भी भारतीय विकेटकीपर 3 से अधिक टेस्ट शतक नहीं लगा पाया है। और पंत ने यह कमाल केवल 44 टेस्ट मैचों में कर दिखाया है।

उनकी यह पारी सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक गर्व का क्षण है। पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह मॉडर्न क्रिकेट के सबसे रोमांचक और भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें:

ज्यादा प्रोटीन खाना भी हो सकता है नुकसानदेह! जानिए कितनी मात्रा है सही