टीवी दुनिया की फेसम रिद्धि डोगरा जो अपने शानदार एक्टिंग के वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. वहीं मशहूर वेब सीरीज ‘पिचर्स’ (Pitchers) के दूसरे सीजन की कास्ट लिस्ट में शामिल हुईं. छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) ने अपने करियर को लेकर बताया कि उन्होंने कलाकार बनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी.
रिद्धि ने बताई क्यों छोड़ी नौकरी
रिद्धि डोगरा ने शेयर कर बताया कि, “मुझे याद है कि मेरे बॉस ने मुझे किस तरह से आदेश दिया था कि ये सही नहीं है, मेरे इतनी मेहनत करने के बाद भी उन्होंने ये बोला था. उस समय पहला विचार जो मेरे दिमाग में आया वो ये था कि वो सही या गलत का फैसला करने वाला कौन होता है? उसी दिन मैंने फैसला कर लिया था कि मैं एक कलाकार बनने के लिए बनी हूं.”
ओटीटी से पहले इन शो में कर चुकी है एक्ट्रेस
आगे अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है, “मैंने एक कलाकार बनने और आराम दायक नौकरी के आराम क्षेत्र को छोड़ने का फैसला किया. मैं एक टीवी चैनल में काम कर रहा थी, उससे पहले मैं एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में थी.”
‘पिचर्स 1 कब रिलीज हुई थी?
एक्ट्रेस ओटीटी पर काम करने से पहले इन शो का हिस्सा रह चुकी हैं, जैसे- ‘द मैरिड वुमन’, ‘दीया और बाती हम’, ‘वो अपना सा’, ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ में काम किया है. बात करें सीरीज़ की तो 2015 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘पिचर्स 1’ (pitchers-1)चार दोस्तों की कहानी है, जिन्होंने अपना बिजनेस स्टार्टअप की करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी.
यह भी पढे –
Ayesha Jhulka शादी के 19 साल बाद भी आज तक क्यों मां नहीं बनीं , पर्दे से भी हैं गायब!
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News