कैनबरा (एजेंसी/वार्ता): रिटायर्ड टेनिस स्टार एश्ले बार्टी को उनके करियर में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘द डॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। गुरुवार रात ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक हॉल ऑफ फेम खेल सम्मान समारोह में बार्टी को महान खिलाडी डॉन ब्रैडमैन के नाम पर रखा गये ‘द डॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को एक से ज्यादा बार जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गयीं।
इस वर्ष में विश्व नंबर वन के रूप में प्रवेश करने वाली बार्टी जनवरी में 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल खिताब जीतने वाली पहली घरेलू खिलाड़ी बनी थीं। बार्टी ने संन्यास लेने के फैसले को बिल्कुल सही समय बताया, जिसके बाद उनकी कोर्ट पर वापसी की सम्भावना समाप्त हो गयी है। द डॉन अवार्ड उस खिलाड़ी या टीम को दिया जाता है जिसने अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को प्रेरित किया हो।
इसके दो महीने बाद तीन बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने मात्र 25 साल की आयु में टेनिस से संन्यास लेने की आश्चर्यजनक घोषणा कर दी। बार्टी ने कल रात कहा “ यह साल निश्चित रूप से मेरे लिए सबसे सुखद ऑस्ट्रेलियन ओपन था, परिणाम से उनका कोई लेना-देना नहीं था। मैं अपने आप को आजाद महसूस कर रही हूँ। मैने नतीजों की परवाह किए बिना खेला और खेल का लुत्फ मैंने एक छोटे बच्चे की तरह उठाया।”
इससे पहले बार्टी ने यह पुरस्कार 2019 में भी जीता था। इस पुरस्कार को कई बार जीतने वाले अन्य खिलाड़ी स्टीव हुकर और सैली पियर्सन हैं। अपने करियर में 17 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले मध्य और लम्बी दूरी के धावक रोन क्लार्क और पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न को हॉल ऑफ फेम में लीजेंड का दर्जा दिया गया। वार्न का 52 वर्ष की उम्र में गत मार्च में निधन हो गया था।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: विश्वकप से पहले गुवाहाटी पहुंची हॉकी विश्व कप ट्रॉफी, फुटबाल प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News