इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज अब कुछ ही दिन दूर है। 20 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले के लिए टीम इंडिया 17 जून को लीड्स पहुंच चुकी है। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उम्मीद थी कि टीम अभ्यास में जुटेगी, पर हुआ उल्टा! खिलाड़ियों ने मैदान की बजाय आराम को तवज्जो दी और हो गए मनमौजी।
लीड्स में दिखा खिलाड़ियों का चिल मूड
टीम इंडिया के खिलाड़ी लीड्स में जैसे ही पहुंचे, उन्होंने खुद को पूरी तरह रिलैक्स मोड में डाल दिया। कोई कॉफी की चुस्की लेने निकल पड़ा, तो कोई शहर की सैर पर निकल गया। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने गोल्फ कोर्स की ओर रुख किया। मज़े की बात ये रही कि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी इस मस्ती में शामिल दिखे।
कौन क्या करने गया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी कॉफी शॉप्स में देखे गए। इंग्लैंड का पहला दौरा कर रहे नए खिलाड़ी शहर की सैर करने निकले। वहीं, करुण नायर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर गोल्फ खेलने गए।
पंत और सिराज ने बदला लुक
लीड्स पहुंचते ही ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने भी अपने नए हेयरस्टाइल से सबका ध्यान खींचा। दोनों खिलाड़ियों ने शॉर्ट हेयरकट ले रखा था और बिल्कुल नए लुक में नजर आए।
अब होगी फुल ट्रेनिंग
आराम और मस्ती के इस दौर के बाद, 20 जून से पहले टीम इंडिया के दो अहम ट्रेनिंग सेशन होंगे, जिसमें खिलाड़ियों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि रिलैक्स मूड से बाहर निकलकर खिलाड़ी कितनी जल्दी मैच मोड में आते हैं।
यह भी पढ़ें:
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव! अब दिखेंगे Ads और देने होंगे पैसे भी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News