केडी – द डेविल के निर्माताओं ने फिल्म की लीडिंग लेडी खुलासा कर दिया है, आप को बता दें कि अभिनेत्री रेशमा नानैया रानी मचलक्ष्मी के रूप में ध्रुव सरजा के साथ नजर आएंगी।जैसे ही रेशमा केडी के विंटेज अड्डा में प्रवेश करती है, वह हर तरह से आकर्षक दिखती है। वास्तव में, उनकी मुद्राएं एक सच्ची रानी के अनुकूल है, खासकर एक ऐसी रानी जो अपने राजा के दर्द को शक्ति में बदल देती है। रेश्मा उर्फ रानी मच्छ्लक्ष्मी से मिलने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं और वे उन्हें बड़े पर्दे पर और देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, रेश्मा कहती हैं, “रानी मच्छलक्ष्मी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि लार्जर देन लाइफ पेर्सोना अनुसरण करती हैं। पोस्टर देखकर आप ये अनुमान लगा सकते हैं , वह बहुत ही बुद्धिमान है , वह तेज-तर्रार है, और उनकी भूमिका निभाना वास्तव में बहुत ही शानदार अनुभव रहा। यह किरदार बहुत ही चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचकारी था। एक्शन प्रिंस ध्रुवा के साथ के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ। ”
1970 के दशक की बैंगलोर की घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर, केडी – द डेविल में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, संजय दत्त और रविचंद्रन भी हैं। केविएन प्रोडक्शंस प्रस्तुतकर्ता प्रेम द्वारा निर्देशित केडी -द डेविल यह एक पैन-इंडिया फिल्म है जो मल्टीलिंगुअल तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News